मानव सेवा समिति की साधारण सभा कि बैठक एवं दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ
मानव सेवा समिति की साधारण सभा कि बैठक एवं दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर सहरिया धर्मशाला स्थित कार्यालय, महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में प्रकाश वर्दिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | सदस्यों का स्वागत करते सचिव शिवरतन तिवारी ने अध्यक्षीय अनुमति से सभा की कार्यवाही प्रारंभ की व गत कार्यकारिणी बैठक दिनांक 18.05.25 का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अनुमोदित कराया।
सी ए दिलीप कोठारी ने वर्ष 2024-25 की ऑडिटेड रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्वीकृत कराया |साथ ही हाई कोर्ट के निर्णयानुसार हुए 17 लाख की डिमांड पर चर्चा हुई व पक्ष में निर्णय होने से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया |
जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत समिति के योगदान व बकाया वसूली का विवरण दिया |
वंडर सीमेंट मैनेजमेंट द्वारा भोजनशाला के रिनोवेशन प्रस्ताव को अनुमोदित एवं धनराशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया |
श्रीमती शकुंतला गांग द्वारा खिलाड़ियों के लिए भंडारी दर्शक मंडप में आर ओ वाटर प्लांट एवं कूलर लगाने पर आभार व्यक्त किया गया |
समिति की स्थापना दिवस दिनांक 30 नवम्बर को सरल ब्लड बैंक के साथ रक्त दान शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया |अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रकाश वरडिया ने बताया कि प्रति वर्ष एक लाख का दान देने वाले 5 भामाशाह समिति से जुड़े है, व प्रति वर्ष 11 से 21 हज़ार देने वाले 108 दानवीर समिति से जुड़े है | समिति के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरुप परिसर का 15 साल बाद जीर्णोद्धार संभव हुआ है, उन्होंने सभी के सहयोग पर साधुवाद व्यक्त किया |
संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह कोठारी ने भी सम्बोधित किया |
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के तमीरदारों को 1995 से निर्बाध दोनों समय निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली मानव समिति की इस बैठक में श्रीमती सीता शर्मा, डॉ योगेश जोशी, डॉ विमल शर्मा, अनिल कोठारी, डॉक्टर डी के गुप्ता, महिमा बिड़ला, कमल भंडारी, कुंदन भटेवरा, रवि शर्मा, युसूफ भाई, इशिता नेहरिया, सुमित्रा जैन, शफी मोहम्मद, बलवंत सिंह खमेसरा, परमानंद पाटीदार, मुकेश चौधरी आदि सदस्य उपस्थित थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें