विज्ञान समिति और विद्यालय उद्यम एसोसिएशन द्वारा हैकथॉन का आयोजन : विशेष योग्यजनों के लिए सहायक तकनीक विकसित करने में जुटे छात्र
विज्ञान समिति और विद्यालय उद्यम एसोसिएशन द्वारा हैकथॉन का आयोजन : विशेष योग्यजनों के लिए सहायक तकनीक विकसित करने में जुटे छात्र
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर विज्ञान समिति और विद्यालय उद्यम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक नवाचार आधारित हैकथॉन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विशेष योग्यजनों दिव्यांगजनों की सहायता के लिए तकनीकी समाधान विकसित किए।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धानमंडी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झाड़ोल, विजन अकैडमी और बाल शिक्षा सदन के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में बांटा गया, जहां उन्होंने दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की सहायता हेतु सहायक उपकरण और तकनीकें विकसित करने का प्रयास किया।कार्यक्रम में विज्ञान समिति के अध्यक्ष महीप भटनागर, कुल प्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी, डॉ. के. एल. तोतावत, डॉ. बी. एल. चावत, शांति लाल भण्डारी, इंजीनियर अशोक कुमार जैन और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय उद्यम एसोसिएशन की ओर से कैलाश चंद्र रावल, लक्ष्यराज सिंह, अनिल कुमार, हर्षा और श्वेता उपस्थित रहकर छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने छात्रों की रचनात्मकता और सामाजिक संवेदनशीलता की सराहना की तथा इस प्रकार के आयोजनों को युवाओं में नवाचार और समावेशी सोच को बढ़ावा देने वाला बताया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा की इस हैकथॉन के माध्यम से युवा प्रतिभागियों ने तकनीक के माध्यम से समाज के विशेष योग्यजनों की मदद करने का सराहनीय प्रयास किया है। इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को तकनीकी ज्ञान में निपुण बनाते हैं, बल्कि उनमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी जागृत करते हैं। हमें आशा है कि इससे प्रेरणा लेकर वे भविष्य में और भी बेहतर समाधान विकसित करेंगे जो सभी के लिए जीवन को आसान बनाएंगे। विज्ञान समिति की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उपकरण से प्रदत्त रोबोटिक लैब बच्चों के लिए इस प्रकार के आयोजन नियमित करती रहेगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें