सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राष्ट्रीय कार्यालय एनसीआर मेरठ में रखी गई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ज्ञानेंद्र कुमार गौतम जी ने अध्यक्षता करते हुए समाज के वंचित लोगों, पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से आवाहन किया साथ ही संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश प्रदान किये , राष्ट्रीय महासचिव श्रीमान सौरभ गुप्ता जी ने भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में संगठन द्वारा संचालित की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया और आगामी दिनों में संगठन द्वारा विभिन्न राज्यों में क्या गतिविधियां संचालित की जाएगी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए उस पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान और संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर अपने विचार रखें, इस अवसर पर राजस्थान स्टेट कमेटी मेंबर सुनील शर्मा ने आईटी डिपार्टमेंट एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को रूबरू कराया , इस अवसर पर मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तर प्रदेश के संगठन की पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिनमें डॉ राजीव एवं श्रीमती कुसुम महानगर अध्यक्ष मेरठ शेर सिंह जी जिला अध्यक्ष हापुर श्रीमती मीना महिला अध्यक्ष पूरी टीम के साथ मंडल मेरठ अध्यक्ष श्रीमान नैन सिंह जी उपाध्यक्ष अश्वनी जाटव जी टीम एवं परिवार सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमान देवी दास गौतम जी महिला विंग अध्यक्ष एवं महासचिव डॉ ज्योति एवं श्रीमती राजेश हापुड़ की नगर अध्यक्ष शमा परवीन अपनी टीम के साथ जनपद मेरठ के अध्यक्ष तस्लीम भाई एवं मंडल के महासचिव बंटी जी अमित जी पूरन सिंह जी डॉ अरुण जी अमित जी सूर्य प्रताप एवं एमपी गौतम जी तथा समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें