मुस्कान क्लब की खुशियों भरी शाम : क्लब स्थापना दिवस, जन्मदिन एवं प्रेम भरे प्री वेडिंग कार्यक्रम का हुआ संगम

 सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड परिवार के लिए 19 नवम्बर की शाम अनेक अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण आयोजनों का साक्षी बना | मुस्कान क्लब व ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट्स का स्थापना दिवस, संस्थापक स्व. के जी गट्टाणी का जन्मदिन, श्रीमती डॉ श्रद्धा  गट्टाणी एवं श्री नीरज जी की वैवाहिक वर्षगांठ, एवं युवा युगल शौर्य एवं सिमरन के “प्री वेडिंग” आयोजन | सभी ने समारोह को भव्यता प्रदान की |  

मंच संचालन की विधा मैं पारंगत श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी ने गणपति मंत्र के पठन के साथ सभी आगंतुकों का पारंपरिक स्वागत किया तथा आज के समारोह का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया |  उन्होंने श्री के. के. त्रिपाठी जी को आमंत्रित किया, ताकि समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया जा सके। श्री त्रिपाठी जी के भावपूर्ण उद्बोधन के पश्चात, मुस्कान क्लब की कार्यकारिणी के सात सदस्यों द्वारा आकर्षक युगल नृत्य प्रस्तुत किए गए | इन सभी विधिवत औपचारिकताओं और प्रस्तुतियों के उपरांत, श्रीमती कौशल्या जी एवं नव-समधियों की गरिमामय उपस्थिति में रंगारंग संगीतमय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें राजस्थान की प्रसिद्ध गायिका, आशा भोंसले के अंदाज की सधी हुई आवाज वाली, वीणा मदानी ने "ये रातें ये मौसम नदी का किनारा", "सुहानी रात ढल चुकी ना जाने तुम कब आओगे", "लम्बी जुदाई", "एक प्यार का नगमा है", आदि एक से एक बढ़कर 12 दिलकश गाने प्रस्तुत किये | जिन्हें सुनकर उपस्थित जनसमूह तालियां बजा बजा कर झूमने लगे | कार्यक्रम के अंतिम चरण में, मुस्कान क्लब की कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती श्रद्धा जी एवं श्री नीरज जी की वैवाहिक वर्षगांठ को श्री सूरजमल जी पोरवाल एवं श्री नरेश जी शर्मा द्वारा रचित शुभकामना पंक्तियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। अंत में सुरुचिपूर्ण रात्रिभोज के साथ इस अविस्मरणीय दिवस का समापन हुआ।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*