शीत ऋतु में पावर योगा से करें दिन की शुरुआत: योगाचार्य विनोद कुमार रेगर। शिविर में नरेश पूर्बिया का किया सम्मान

 शीत ऋतु में पावर योगा से करें दिन की शुरुआत: योगाचार्य विनोद कुमार रेगर।

शिविर में नरेश पूर्बिया का किया सम्मान 


सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर-

सह- योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर जगन्नाथ मंदिर परिसर में छठे दिन योगाचार्य विनोद रेगर सानिध्य में आयोजित किया गया। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि शिविर में  योग शिक्षक, योग गुरु,युवा,उमंग व ऊर्जा से भरपूर,कई विद्याओं में पारंगत विनोद कुमार रैगर द्वारा योगाभ्यास कराया गया। विनोद रेगर ने साधकों को कहा की दिन की शुरुआत पावर योगा से करनी चाहिए। योग का शुभारम्भ ऊर्जा व शक्तिवर्धक व्यायाम से किया गया ।खड़े होकर ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, नटराज आसान,उत्तानपादहस्तासन और पूरे शरीर के अन्य क्रियाओं का अभ्यास कराया।  पेट व पीठ के बल के भी कई आसनों का अभ्यास कराया गया।  जिनमें सर्वांगासन,साइक्लिंग,नौकासन, मरकट आसान,सेतु बंद आसान,शलभासन, पादहस्तसान,भुजंगासन,वज्रासन, वक्रासन आदि का भी अभ्यास कराया गया।मुख्य आसनों में उजाई,भस्त्रिका,कपालभाति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीत,सिंहासन, मंडूकासन व अन्य का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन तालिवादन ,हास्यासन व शांति पाठ के साथ हुआ।

शिविर संयोजक आचार्य अनिता पालीवाल ने बताया कि गायत्री मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ व हवन  अशोक कनेरिया के नेतृत्व मे किया गया।  

नरेश पूर्बिया किया सम्मान-   योगाचार्य अशोक कनेरिया व  श्याम मठपाल के नेतृत्व में शिविर में सराहनीय सहयोग के लिए नरेश पूर्बिया का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में राजेंद्र चौधरी, छाया पाल, रंजीत सिंह शक्तावत, देवराज खनगवाल,  राजाराम शाह, सुशील गुप्ता व गिरिराज पालीवाल का विशेष योगदान रहा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विश्वकर्मा पुलिस द्वारा करवाया गया अवैध कब्जा तथा न्यायालय के स्टेट ऑर्डर को बताया फर्जी करवा दिया भूमाफियाओं को निर्माण परिवादी सरवन गुर्जर न्याय के लिए भटक रहा है न्याय नहीं मिलने पर पारिवादी श्रवण गुर्जर करेगा आत्मदाह*

नूवा गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 🌸

विवेकानंद स्कूल चंदेरिया में बच्चों ने अग्रसेन जयंती मनाई*