मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पर राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास के छात्रों ने लगाया भेदभाव का आरोप ज्ञापन दिया
ज्ञापन दिया
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पर राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास के छात्रों ने लगाया भेदभाव का आरोप
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में बने राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास के छात्रों ने सुनील चौहान भील के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा और विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव आरोप लगाया जिसमे बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर होस्टल में काम करवाया जा रहा है किंतु जनजाति छात्रावास होने के कारण राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास में कोई काम नही करवाया जा रहा है जबकि इस छात्रवास में सभी वर्ग के छात्र रहकर अध्ययन करते है विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने समस्याओं को बारीकी से सुना और समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए
राणा पूंजा भील जनजाति छात्रावास से छात्र नेता विजयसिंह डामोर, कंवरपाल मीणा, नरेश भील मावली, दिनेश भील मंगलवाड़, पीयूष परमार, विकेश भील, नरेंद्र भगोरा, गौरव मीणा,आदि एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से चीफ वार्डन दिग्विजया भटनागर आदि मौजूद रहकर विषयों पर समाधान की चर्चा की ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें