उदयपुर में राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग का जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम
उदयपुर में राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग का जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम
सुनील कुमार मिश्रा दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जयपुर, अन्य पिछड़ा वर्ग राजनैतिक प्रतिनिधित्व आयोग, राजस्थान सरकार द्वारा 21 नवंबर को उदयपुर में संभाग स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 21 नवंबर को प्रात: 11 से 1.30 बजे तक जिला परिषद सभागार कलेक्ट्रेट परिसर,उदयपुर में आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश सेनि.श्री मदनलाल भाटी सहित अन्य माननीय सदस्य गोपाल कृष्ण, प्रो. राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, श्री पवन मंडाविया तथा सचिव (लसलाहकार अशोक कुमार जैन की उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस परिचर्चा में ओबीसी आयोग आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर अन्य पिछड़ा वर्गो के क्षेत्रवार मुद्दे, विकास संबंधी आवश्यकताएँ, सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां और ओबीसी समुदाय के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण समस्याओं, अपेक्षाओं व सुझावों को प्राप्त करेगा इस व्यापक जनसुनवाई का उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर सुझाव एकत्रित करना है । आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों को रिपोर्ट में समाहित किया जाएगा ताकि राज्य में ओबीसी समुदाय के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस नीति-निर्माण हो सके। आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा श्रीमती रीया डाबी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उदयपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री दिनेश मंडोवरा उपायुक्त नगर निगम को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें